संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Mon, 16 Feb 2026 03:19 AM IST

Sampada scored an unbeaten 60 to guide UP to victory.

संपदा दी​क्षित



आगरा। सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी के लिए राजकोट में खेले गए मुकाबले में उत्तर प्रदेश महिला टीम ने बड़ौदा को 9 विकेट से रौंदते हुए एकतरफा जीत दर्ज की। इस शानदार जीत में आगरा की बेटी संपदा दीक्षित ने नाबाद 60 रन का योगदान दिया। बड़ौदा की ओर से मिले 159 रन के लक्ष्य को उत्तर प्रदेश ने महज एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। संपदा आगरा के अदनबाग क्षेत्र की रहने वाली हैं। उन्होंने 77 गेंदों पर 60 रन बनाए, जिसमें आठ चौके रहे। मां चंचल दीक्षित ने कहा कि उन्हें बेटी पर गर्व है, यह तो अभी शुरुआत है।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *