महुली। खलीलाबाद नाथनगर मार्ग पर शनिवार की देर शाम विश्वनाथपुर के पास पिकअप और डीजे लदी गाड़ी की टक्कर हो गई। इससें डीजे लदी गाड़ी पलट गई और पिकअप चालक विजय कुमार गुप्ता निवासी झिंगुरापार घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल भेजा गया। संवाद
