Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर में स्पा सेंटरों की बढ़ती संख्या और उनके संचालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। रामनगर बाजार के एक स्पा सेंटर में युवक अजय निषाद की संदिग्ध मौत के बाद पंजीकरण, कर्मचारियों के सत्यापन और पुलिस निगरानी पर चर्चा तेज हुई है। जिलेभर में जांच और औचक छापेमारी की मांग की गई है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी बाकी है।

Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। जिले के ग्रामीण अंचलों से लेकर कस्बाई बाजारों और जनपद मुख्यालय तक स्पा सेंटरों का दायरा तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। मसाज और बॉडी रिलैक्सेशन जैसी सेवाओं के नाम पर खुल रहे इन प्रतिष्ठानों की वास्तविक गतिविधियों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। खासकर रामनगर बाजार स्थित एक स्पा सेंटर में युवक अजय निषाद की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने इस पूरे कारोबार की कार्यप्रणाली को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। आरोप है कि कुछ स्थानों पर मसाज की आड़ में अनैतिक गतिविधियां और कथित जिस्मफरोशी का धंधा भी संचालित हो रहा है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र और आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। जिले में जनपद मुख्यालय के अलावा जलालपुर, टांडा, आलापुर समेत अन्य कस्बों और ग्रामीण बाजारों में स्पा सेंटर तेजी से खुल रहे हैं। बताया जाता है कि जिले में करीब 100 स्पा सेंटर संचालित हैं। इनमें अधिकांश के पास अधिकृत कागजात और अभिलेख नहीं होने के आरोप हैं, फिर भी वे बेरोकटोक चल रहे हैं। करीब दो साल पहले नगर के मीरानपुर और ओवरब्रिज के पास प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस ने छापेमारी की थी। इस दौरान आपत्तिजनक स्थिति में लोग पकड़े गए थे, लेकिन कार्रवाई को लेकर उस समय भी चर्चाएं हुई थीं। इनके संचालन और गतिविधियों को लेकर समय-समय पर शिकायतें और चर्चाएं सामने आती रही हैं। ग्रामीण बाजारों में अचानक खुलने वाले ऐसे प्रतिष्ठानों में बाहरी लोगों की आवाजाही, बंद कमरों में गतिविधियों और संचालकों की कार्यप्रणाली को लेकर स्थानीय लोगों के मन में संदेह पैदा हो रहा है। सवाल यह भी है कि यदि किसी प्रतिष्ठान में केवल मसाज सेवाएं ही दी जा रही हैं तो उसके संचालन में पारदर्शिता और नियमानुसार व्यवस्था बनाए रखने में आखिर परेशानी क्या है?

निगरानी और पंजीकरण पर सवाल

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिले में स्पा सेंटरों के संचालन की निगरानी कौन कर रहा है? क्या इन प्रतिष्ठानों का विधिवत पंजीकरण है? संचालकों और कर्मचारियों का सत्यापन कराया जाता है या नहीं? क्या निर्धारित नियमों और प्रशासनिक शर्तों का पालन हो रहा है? यदि कहीं अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं तो जिम्मेदार विभागों की नजर अब तक इन पर क्यों नहीं पड़ी? स्पा सेंटरों के मामले में पुलिस की भूमिका भी जांच के दायरे में होनी चाहिए। क्या थाना स्तर पर ऐसे प्रतिष्ठानों की जानकारी उपलब्ध है और क्या समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जाता है? यदि शिकायतों के बावजूद सेंटर बेरोकटोक संचालित हो रहे हैं तो इसके पीछे लापरवाही है या कहीं स्थानीय संरक्षण?

जिलेभर में जांच और छापेमारी की मांग

इनसेट की खबरें

जिलेभर में जांच और औचक छापेमारी की मांग

अम्बेडकरनगर। अब जरूरत केवल रामनगर के एक स्पा सेंटर की जांच तक सीमित रहने की नहीं, बल्कि जिले के ग्रामीण बाजारों, कस्बों और जनपद मुख्यालय में संचालित सभी स्पा सेंटरों की व्यापक जांच कराने की है। प्रशासन को इनके पंजीकरण, संचालन संबंधी अनुमतियों, कर्मचारियों के सत्यापन, सीसीटीवी व्यवस्था और वास्तविक गतिविधियों की जांच करानी चाहिए। जहां अनियमितता मिले, वहां नियमानुसार कार्रवाई हो और यदि देह व्यापार या अन्य आपराधिक गतिविधियों के प्रमाण मिलें तो संबंधित लोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

रामनगर स्पा सेंटर की निगरानी पर सवाल

तीन माह से चल रहा था स्पा सेंटर, जिम्मेदारों को भनक तक नहीं!

पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

आलापुर थाना क्षेत्र के रामनगर बाजार में करीब तीन माह से संचालित बताए जा रहे स्पा सेंटर में युवक की संदिग्ध मौत ने स्थानीय पुलिस की निगरानी व्यवस्था और जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाजार के बीचोंबीच इतने दिनों से प्रतिष्ठान संचालित होने के बावजूद पुलिस और संबंधित जिम्मेदारों को इसकी भनक तक नहीं लगने की बात चर्चा में है। वहीं, स्थानीय स्तर पर स्पा सेंटरों के संचालन में पुलिस की मिलीभगत के आरोप भी लगाए जा रहे हैं।

स्थानीय आरोपों की जांच की जरूरत

बताया जाता है कि रामनगर बाजार में पिछले दो से तीन महीनों से स्पा सेंटर संचालित हो रहा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक सेंटर के संचालन में गैर जनपद के लोग शामिल थे। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि बाजार के बीचोंबीच संचालित इस प्रतिष्ठान की गतिविधियों पर पुलिस की निगरानी क्यों नहीं रही? यदि प्रतिष्ठान की जानकारी पुलिस को थी तो उसकी गतिविधियों की जांच और आवश्यक कार्रवाई समय रहते क्यों नहीं की गई? और यदि जानकारी नहीं थी तो बाजार में पुलिस की निगरानी व्यवस्था किस स्तर पर काम कर रही थी? रामनगर बाजार के कुछ रेस्टोरेंटों को लेकर भी स्थानीय स्तर पर गंभीर आरोप और चर्चाएं सामने आती रही हैं। बताया जाता है कि कुछ प्रतिष्ठानों में दो घंटे के हिसाब से 1500 से तीन हजार रुपये तक लेकर कमरे उपलब्ध कराए जाने की बातें कही जाती हैं। युवक-युवतियों की आवाजाही, पहचान और उम्र सत्यापन की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित प्रतिष्ठानों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

अपर पुलिस अधीक्षक देवेश चतुर्वेदी का कहना है कि शिकायत मिलने पर स्पा सेंटरों पर समय -समय पर छापेमारी कर कार्रवाई की जाती है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦रामनगर बाजार के स्पा सेंटर से जुड़ा मुख्य मामला क्या है?−

रामनगर बाजार स्थित एक स्पा सेंटर में युवक अजय निषाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई, जिसके बाद स्पा सेंटरों के संचालन और निगरानी पर सवाल उठे हैं।

✦अम्बेडकरनगर जिले में कितने स्पा सेंटर संचालित होने की बात कही गई है?+

✦स्पा सेंटरों पर छापेमारी के बारे में अपर पुलिस अधीक्षक ने क्या कहा?+

(function(w, d, pixelId, src, fallbackMs) {
var pvDone = false;
var sendPageView = function(onExit) {
if (pvDone) return;
pvDone = true;
try {
var fbp = (d.cookie.match(/(?:^|;\s*)_fbp=([^;]+)/) || [])[1];
if (!fbp) {
var rnd = new Uint32Array(1);
w.crypto.getRandomValues(rnd);
fbp = ‘fb.1.’ + Date.now() + ‘.’ + (1000000000 + (rnd[0] % 1000000000));
d.cookie=”_fbp=” + fbp + ‘;max-age=7776000;path=/;domain=.livehindustan.com;SameSite=Lax;Secure’;
}
var url=”https://www.facebook.com/tr?id=” + pixelId +
‘&ev=PageView’ +
‘&dl=” + encodeURIComponent(w.location.href) +
“&rl=” + encodeURIComponent(d.referrer || “‘) +
‘&if=false’ +
‘&ts=” + Date.now() +
“&fbp=’ + encodeURIComponent(fbp);
if (onExit && typeof w.fetch === ‘function’) {
// Survives page unload.
w.fetch(url, { mode: ‘no-cors’, keepalive: true, credentials: ‘include’ });
} else {
var img = new Image(1, 1);
img.referrerPolicy = ‘no-referrer-when-downgrade’;
img.src = url;
}
} catch (e) {}
};

// PageView: after load in an idle slot. Ads can hold load for
// 10s+, so cap the wait at 5s. Flush immediately on exit.
var pvScheduled = false;
var schedulePageView = function() {
if (pvScheduled) return;
pvScheduled = true;
if (typeof w.requestIdleCallback === ‘function’) {
w.requestIdleCallback(function() { sendPageView(false); }, { timeout: 3000 });
} else {
w.setTimeout(function() { sendPageView(false); }, 0);
}
};
if (d.readyState === ‘complete’) {
schedulePageView();
} else {
w.addEventListener(‘load’, schedulePageView, { once: true });
w.setTimeout(schedulePageView, 5000);
}
w.addEventListener(‘pagehide’, function() { sendPageView(true); });
d.addEventListener(‘visibilitychange’, function() {
if (d.visibilityState === ‘hidden’) sendPageView(true);
});

// Full pixel library, later.
if (w.fbq) return;
var n = w.fbq = function() {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!w._fbq) w._fbq = n;
n.push = n; n.loaded = !0; n.version = ‘2.0’; n.queue = [];
// Automatic events add document click listeners that walk the DOM on
// every tap (INP). Only PageView is tracked, so turn them off.
fbq(‘set’, ‘autoConfig’, false, pixelId);
fbq(‘init’, pixelId);
// No fbq(‘track’, ‘PageView’): it is sent above.

var events = [‘pointerdown’, ‘keydown’, ‘touchstart’, ‘wheel’];
var opts = { passive: true, capture: true };
var libDone = false, timer;
var loadLib = function() {
var s = d.createElement(‘script’);
s.async = true;
s.src = src;
s.fetchPriority = ‘low’;
d.head.appendChild(s);
};
var idleLoadLib = function() {
// Never inside the gesture itself (INP): wait for an idle slot.
if (typeof w.requestIdleCallback === ‘function’) {
w.requestIdleCallback(loadLib, { timeout: 5000 });
} else {
w.setTimeout(loadLib, 1000);
}
};
var triggerLib = function() {
if (libDone) return;
libDone = true;
clearTimeout(timer);
events.forEach(function(t) { w.removeEventListener(t, triggerLib, opts); });
// An early tap on slow 4G must not pull 270KB into the
// page-load window: also wait for load, or 5s after
// navigation start, whichever is first.
if (d.readyState === ‘complete’) return idleLoadLib();
var left = 5000 – ((w.performance && w.performance.now) ? w.performance.now() : 0);
if (left <= 0) return idleLoadLib();
var ran = false;
var go = function() { if (ran) return; ran = true; idleLoadLib(); };
w.addEventListener('load', go, { once: true });
w.setTimeout(go, left);
};
events.forEach(function(t) { w.addEventListener(t, triggerLib, opts); });
timer = w.setTimeout(triggerLib, fallbackMs);
})(window, document, '2442192816092061', 'https://connect.facebook.net/en_US/fbevents.js', 20000);



Source link