Fire breaks out in businessman's house due to a short circuit

मोतिगरपुर थाना परिसर में खड़ा ट्रैक्टर व बेल हैंडलिंग ट्रॉली।

मोतिगरपुर। मोतिगरपुर-गोसैसिंहपुर मार्ग पर खरगपुर गांव के पास रविवार दोपहर ट्रैक्टर की बेल हैंडलिंग ट्रॉली की चपेट में आने से दो बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में बाइक सवार तीन वर्षीय बालिका कृतिका की मौत हो गई, जबकि 32 वर्षीय महिला रेशमा गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्रॉली को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि चालक मौके से भाग गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ। भवानीपुर निवासी आलोक कुमार अपनी पत्नी रेशमा (32) के साथ बाइक से दियरा बाजार स्थित रिश्तेदार के घर जा रहे थे। पेमापुर निवासी संजीव यादव की पत्नी पूजा यादव (25) अपने दो बच्चों कृतिका और आठ माह के अर्पित के साथ पड़ोसी हरीश निषाद की बाइक से ढकवा (प्रतापगढ़) जा रही थीं।

दोनों बाइकें खरगपुर गांव के पास पहुंचीं, तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर की बेल हैंडलिंग ट्रॉली की चपेट में आ गईं। हादसे में दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। दुर्घटना में पूजा की पुत्री कृतिका और रेशमा गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतिगरपुर पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने कृतिका को मृत घोषित कर दिया, जबकि रेशमा की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

बेटी की मौत से मां पूजा का रो-रोकर बुरा हाल है। मोतिगरपुर थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष एवं अपराध निरीक्षक चंद्रभान वर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर सहित बेल हैंडलिंग ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।



Source link