जयप्रभाग्राम/इटियाथोक। जयप्रभाग्राम स्थित चिन्मय ग्रामोदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के छठे दिन रविवार को प्रवाचक राजन महाराज ने जीवन में प्रेम, सद्भाव और गुरु की आज्ञा के महत्व का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि दूसरों के विकास और सफलता को देखकर प्रसन्न होना भी अच्छे संस्कार और भक्ति का भाव है। कथा मनुष्य के हृदय से द्वेष और ईर्ष्या को धीरे-धीरे समाप्त करती है।

राजन महाराज ने कहा कि नौ दिन कथा सुनने के बाद यदि दसवें दिन से उसकी सीख घर-परिवार में दिखाई देने लगे तो कथा सुनना सार्थक हो जाता है। रामचरितमानस की एक चौपाई या दोहे का प्रतिदिन पाठ करें और उसके भाव को जीवन में उतारने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि दूसरों को पीड़ा देना उचित नहीं है। रामचरितमानस की शिक्षाओं को आचरण में शामिल करना ही सच्ची भक्ति है।

सीता स्वयंवर का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े राजा शिव धनुष नहीं उठा सके लेकिन भगवान राम ने गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से धनुष उठा लिया। प्रत्यंचा चढ़ाने पर धनुष टूट गया। राम ने स्वयं को कभी भगवान के रूप में प्रदर्शित नहीं किया। हनुमान जी ने भी प्रभु की आज्ञा से माता सीता की खोज की। इससे सीख मिलती है कि जीवन में कोई भी कार्य गुरु के मार्गदर्शन और अनुमति से शुरू करना चाहिए। गुरु की आज्ञा का पालन करने से कठिन कार्य भी सहज हो जाते हैं।

कथा के दौरान भक्ति गीतों और संगीतमय प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूमते रहे। पंडाल श्रीराम के जयकारों से गूंजता रहा। इस अवसर पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, महंत राजकुमार दास, आलोक दास, मिथिलेश नाथ योगी, सदर विधायक प्रतीक भूषण, बलरामपुर विधायक पलटूराम, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, आनंद पांडेय, संजीव सिंह, बीनाराय राजभर, शेष चौरसिया, आशीष त्रिपाठी, रामकृष्ण तिवारी आदि मौजूद रहे।

जयप्रभाग्राम में श्रीराम कथा सुनाते राजन महाराज, भाव विभोर होकर झूमती महिला व पंडाल में मौजूद श

जयप्रभाग्राम में श्रीराम कथा सुनाते राजन महाराज, भाव विभोर होकर झूमती महिला व पंडाल में मौजूद श

जयप्रभाग्राम में श्रीराम कथा सुनाते राजन महाराज, भाव विभोर होकर झूमती महिला व पंडाल में मौजूद श

जयप्रभाग्राम में श्रीराम कथा सुनाते राजन महाराज, भाव विभोर होकर झूमती महिला व पंडाल में मौजूद श



Source link