बहराइच। युवाओं को रोजगार देने के लिए 27 नवंबर को विकासखंड परिसर कैसरगंज में विधानसभा क्षेत्र स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। सुबह 10 बजे से लगने वाले मेले में 20 से अधिक कंपनियां विभिन्न पदों के लिए बेरोजगार युवकों का चयन करेंगी। जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि अमेजन, फ्लिपकार्ट, जोमैटो, ब्लिंकिट, विप्रो, एलआईसी, टाटा गोटेन ग्रीन एनर्जी और एसआईएस समेत कई कंपनियां मेले में आएंगी। हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई और डिप्लोमा उत्तीर्ण महिला-पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीयन कर योग्यता के अनुसार आवेदन करना होगा।




Source link