
स्कूल जाते बच्चे
– फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
हाथरस जिलाधिकारी द्वारा अवकाश घोषित अवकाश के बावजूद विद्यालय खोलने पर बीएसए ने दो दोनों विद्यालयों के संचालकों को नोटिस दिया है और उनसे पांच दिन के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया है।
सर्दी के मद्देनजर डीएम ने कक्षा एक से आठवीं तक के सभी विद्यालयों में 14 जनवरी तक अवकाश की घोषणा की थी। कुछ विद्यालय संचालक डीएम के आदेश का उल्लंघन कर विद्यालय खोल रहे हैं। अमित राना नामक व्यक्ति ने डीएम से शिकायत की थी कि अमोलचंद्र पब्लिक स्कूल सिकंदराराऊ व राजकमल पब्लिक स्कूल सिकंदराराऊ खुल रहे हैं। बीएसए ने दोनों विद्यालयों के संचालकों को नोटिस जारी करते हुए पांच दिन में स्पष्टीकरण देते हुए 14 जनवरी तक कक्षा एक से आठ तक का अवकाश करने के निर्देश दिए हैं।
