संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:45 PM IST

खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”684c6ac7db29707d1508ee33″,”slug”:”scolded-for-not-studying-girl-commits-suicide-by-hanging-herself-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-139082-2025-06-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: पढ़ाई न करने पर लगाई डांट, युवती ने फंदा लगाकर दे दी जान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:45 PM IST

किशनी। थाना क्षेत्र के रैपुरा (समान) गांव में एक 12वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस के अनुसार युवती को उसके माता-पिता ने पढ़ाई न करने और ज्यादा घूमने पर डांट दिया था। इससे आहत होकर उसने जान दे दी। घटना बृहस्पतिवार देर शाम की है। परिजन के मुताबिक, सर्वेश पाल की 18 वर्षीय बेटी कोमल उर्फ प्रिया पाल को माता-पिता ने पढ़ाई पर ध्यान न देने और ज्यादा बाहर घूमने पर डांटा था। इससे आहत होकर कोमल ने मकान की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घर के अन्य सदस्य नीचे थे। जब कोमल ने आवाज देने पर कोई जवाब नहीं दिया, तो उन्होंने ऊपर जाकर देखा, जहां वह फंदे से लटकी मिली। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी ललित भाटी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। उन्होंने फील्ड यूनिट को भी बुलाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।