– मेडिकल कॉलेज का हाल, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, कलर डॉप्लर के लिए दी गई आगे की तारीख, 37 ऑपरेशन भी टले

Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। मेडिकल कॉलेज में जूनियर रेजीडेंट (जेआर) की हड़ताल में शुक्रवार को सीनियर रेजीडेंट (एसआर) और इंटर्न भी शामिल हो गए। इससे स्वास्थ्य सेवाएं रेंगती रहीं। न जांचें हुईं और न सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे। ओपीडी में भी तीन-चार घंटे लाइन में लगने पर ही मरीज इलाज करा सके।

कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या से चिकित्सकों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। जूनियर रेजीडेंट डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवाओं को छोड़ सभी सेवाएं बंद करते हुए 12 अगस्त से बेमियादी हड़ताल शुरू की थी। पहले दिन से ही ओपीडी की सेवाएं लड़खड़ाने के साथ ऑपरेशन टलने लगे। शुक्रवार को सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों के साथ इंटर्न डॉक्टरों के भी हड़ताल में शामिल होने से सेवाएं पूरी तरह ठप हो गईं।

ओपीडी में वरिष्ठ डॉक्टरों ने परामर्श तो दिया, लेकिन रोगी घंटों लाइन में लगे रहे। इमरजेंसी में आने वाले रोगियों को छोड़ शेष को अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, कलर डॉप्लर और सीटी स्कैन के लिए आगे की तारीख दी गई। सिर्फ गंभीर मरीजों के ही ऑपरेशन हो सके, बाकी ऑपरेशन टालने पड़े। रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन अध्यक्ष नीरज कुमार शर्मा ने इसकी संख्या करीब 37 बताई है।

उन्होंने बताया कि सभी डॉक्टर कार्यालय पर एकत्रित हुए और प्राचार्य कार्यालय पर धरना देते हुए ज्ञापन सौंपा। इस दौरान डॉ. शिवानी, डॉ. अदिति, डाॅ. रिद्धी, डॉ. ज्ञानेंद्र, डॉ. देवाश्री, डॉ. मेघना आदि मौजूद रहे।

0- आईएमए की आज से 24 घंटे तक हड़ताल

फोटो….

झांसी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन झांसी (आईएमए) अध्यक्ष डॉ. प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता में एलान किया कि शनिवार सुबह छह से रविवार सुबह छह बजे तक स्वास्थ्य सेवाएं बंद रहेंगी। कोई भी चिकित्सक ओपीडी में मरीज का उपचार नहीं करेगा। सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी और भर्ती रोगियों का उपचार होगा। इस दौरान आईएमए सेक्रेटरी डॉ. रविकांत, पूर्व आईएमए अध्यक्ष डॉ. वीके गुप्ता, डॉ. साकेत आदि मौजूद रहे। ब्यूरो

0- नर्सिंग होम एसोसिएशन ने भी हड़ताल की

झांसी। झांसी नर्सिंग होम एसोसिएशन के सेक्रेटरी डॉ. राजीव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार सुबह से रविवार सुबह तक नर्सिंग होम में भी हड़ताल रहेगी। यहां ओपीडी में भी रोगियों को नहीं देखा जाएगा।

0- आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने निकाला कैंडल मार्च

फोटो….

झांसी। बुंदेलखंड राजकीय आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने शुक्रवार रात कॉलेज से बीकेडी चौराहा तक कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान डॉ. मोहित, डॉ. मोनाचंद लिटोरिया, डॉ. लक्ष्मी राजपूत, डॉ. अनुप्रीति, डॉ. सगीर, डॉ. आशीष परिहार, डॉ. विशाल दुबे आदि मौजूद रहे। ब्यूरो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *