उत्तर प्रदेश के कानपुर में बड़ा हादसा टल गया। कानपुर और भीमसेन स्टेशन के बीच ब्लॉक सेक्शन में ट्रेन संख्या 19168, साबरमती एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। इंजन ट्रैक पर रखी किसी वस्तु से टकराया और कानपुर के पास पटरी से उतर गया। अभी तक घटनास्थल से किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन द्वारा राहत और बहाली का कार्य जारी है। यात्रियों को कानपुर ले जाने के लिए बसें मौके पर पहुंचीं और यात्रियों को कानपुर ले गईं। आईबी और यूपी पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुटी है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 19168, साबरमती एक्सप्रेस आज सुबह 02:35 बजे कानपुर के पास पटरी से उतर गई। इंजन ट्रैक पर रखी किसी वस्तु से टकरा गया और पटरी से उतर गया। लोको पायलट के अनुसार, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बोल्डर इंजन से टकराया था, जिसके कारण इंजन का कैटल गार्ड बुरी तरह क्षतिग्रस्त/मुड़ा हुआ था। साक्ष्य सुरक्षित रखे गए हैं, जो लोको से 16वें कोच के पास मिले हैं।
शुरुआती जांच के अनुसार, रेलवे ट्रैक में कोई फ्रैक्चर नहीं है। आईबी और यूपी पुलिस भी इस पर काम कर रही है। यात्रियों या कर्मचारियों को कोई चोट नहीं आई है। यात्रियों के लिए अहमदाबाद की आगे की यात्रा के लिए ट्रेन की व्यवस्था की गई है। भारतीय रेलवे ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
According to the driver, prima facie the boulder hit the engine due to which the engine’s cattle guard was badly damaged/bent.
Indian Railways has issued Emergency Helpline Numbers:
(Source – Indian Railways) https://t.co/kVSSMI3ZdN pic.twitter.com/a9hSKpxh9a
— ANI (@ANI) August 17, 2024
उधर, कानपुर तक यात्रियों की सुविधा के लिए आठ कोच वाली मेमू रेक 5:21 बजे मौके पर रवाना हुई। कानपुर के एडीएम सिटी राकेश वर्मा मौके पर मौजूद हैं।
राकेश वर्मा ने कहा कि 22 बोगियां पटरी से उतर गई हैं लेकिन कोई घायल नहीं हुआ है। सभी यात्रियों को बसों द्वारा उनके गंतव्य तक भेजा जा रहा है, मेमो ट्रेन भी आ रही है। अच्छी बात है कि किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।
