Ballia News: मामला सामने आने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी के वेतन को रोक दिया है। इससे जिले में हड़कंप का माहौल है। अवैध तरीके से नियुक्त शिक्षकों की सूची भी बनाई जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।



Serious allegations against former DIOS in ballia Case fake appointments of 200 teachers

जिला विद्यालय निरीक्षक ने की कार्रवाई।
– फोटो : Istock

Trending Videos



विस्तार


बलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र गुप्ता ने पूर्व डीआईओएस रमेश सिंह पर जनपद के विभिन्न इंटर कॉलेज एवं संस्कृत विद्यालयों में 200 शिक्षकों की फर्जी नियुक्तियां को करने का आरोप लगाया है। मामला संज्ञान में आने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है।

Trending Videos

जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि पूर्व डीआईओएस रमेश सिंह ने नियमों को तक पर रखकर जिले के कई इंटर कालेजों एवं संस्कृत विद्यालयों में करीब 200 शिक्षकों की नियुक्तियां गलत ढंग से की है। अवैध तरीके से नियुक्त इन शिक्षकों की सूची बनाई जा रही है।

उक्त शिक्षकों के संबंध में जब स्थानीय लिपिकों से जानकारी मांगी गई तो उन्होंने कोई भी फाइल अपने पास होने से इनकार किया। लिपिकों का कहना था कि सभी शिक्षकों की फाइलें तत्कालीन डीआईओएस रमेश सिंह अपने साथ ले गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *