Last Updated:

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर पुलिस ने मौत का झूठा नाटक कर पुलिस को गुमराह करने वाले एक आरोपी और उसमें शामिल परिजनों को गिरफ्तार किया है. नेत्रहीन दोस्त राजपाल की हत्या कर उसकी लाश को अपनी पहचान देने और खुद को मरा हुआ साबित करने वाले विनोद ने कानून से बचने के लिए पत्नी और परिजनों को भी इस साजिश में शामिल कर लिया था.

पत्नी ने उतारी चूड़ियां, परिवार ने कराया दसवां, मगर जिंदा था हत्यारा पतिZoom

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के जिला शाहजहांपुर में अपनी मौत का झूठा नाटक रचने वाले हिस्ट्रीशीटर विनोद की साजिश में अब उसका पूरा परिवार भी पुलिस के शिकंजे में आ गया है. नेत्रहीन दोस्त राजपाल की हत्या कर उसकी लाश को अपनी पहचान देने और खुद को मरा हुआ साबित करने वाले विनोद ने कानून से बचने के लिए पत्नी और परिजनों को भी इस साजिश में शामिल कर लिया था.

पत्नी पूजा ने पति की हत्या का मुकदमा गांव के नौ लोगों के खिलाफ दर्ज कराया, अपना सुहाग तक उतार दिया. परिवार ने बाल मुंडवाए और दसवां संस्कार भी कर दिया, ताकि किसी को शक न हो कि विनोद जिंदा है. लेकिन पुलिस ने विनोद और उसके दो साथियों की गिरफ्तारी के बाद अब उसकी पत्नी, मां, भाई और भतीजे समेत पांच परिजनों को भी गिरफ्तार कर लिया है.

मौत की रची खौफनाक साजिश
दरअसल थाना कलान क्षेत्र के सिउड़ी गांव का रहने वाला हिस्ट्रीशीटर विनोद उर्फ बाबा पुराने आपराधिक मुकदमों में कानूनी कार्रवाई से बचना चाहता था. इसके लिए उसने अपनी मौत की खौफनाक साजिश रची. पुलिस के मुताबिक, 17 नवंबर को विनोद ने अपने नेत्रहीन दोस्त राजपाल की हत्या कर दी. पहचान छिपाने के लिए राजपाल का सिर गंगा नदी में फेंक दिया और धड़ कुएं के पास फेंक दिया. इसके बाद इस वारदात को अपनी मौत का रूप देने की तैयारी शुरू कर दी.

पति की मौत का नाटक, करा दिया दसवां
विनोद का प्लान था कि पुलिस और गांव के लोगों को उसकी मौत का यकीन हो जाए, जिसके बाद वह नेपाल जाकर छिपकर रहने लगे. इस पूरी साजिश में विनोद की पत्नी पूजा और परिवार के दूसरे लोग भी शामिल हो गए. पत्नी पूजा ने पति विनोद की हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया. पति को मरा हुआ साबित करने के लिए उसने अपना सुहाग तक उतार दिया. परिवार के लोगों ने बाल मुंडवाए और मृत्यु के बाद होने वाला दसवां संस्कार भी कर दिया. यानी एक तरफ परिवार दुनिया के सामने विनोद की मौत का मातम मना रहा था, तो दूसरी तरफ विनोद जिंदा रहकर नेपाल भागने की तैयारी में था. लेकिन पुलिस की जांच ने मौत के इस पूरे नाटक का पर्दाफाश कर दिया.

गुमराह करने के आरोप में फंसा परिवार
पुलिस ने पहले हिस्ट्रीशीटर विनोद और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया और अब इस साजिश में शामिल उसकी पत्नी पूजा, मां, भाई और भतीजे समेत पांच परिजनों को भी गिरफ्तार कर लिया है. विनोद के बाकी परिजन अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है. जिस पत्नी ने पति की मौत का यकीन दिलाने के लिए अपना सुहाग उतार दिया, जिस परिवार ने बाकायदा दसवां संस्कार कर दिया, वह सब कानून को धोखा देने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा था. मगर नेत्रहीन दोस्त की हत्या कर अपनी मौत का नाटक रचने वाले हिस्ट्रीशीटर की चाल आखिरकार पुलिस ने नाकाम कर दी.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…

और पढ़ें



Source link

अभी अभी की खबरें