मुजफ्फरनगर।(Shahpur News)संदिग्ध परिस्थितियो मे हुई युवक की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

 सूत्रो के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गंाव  रसूलपुर जाटान मे नलकूप पर दोस्तों के साथ टयूबवैल पर नहा रहे गौरव पुत्र ब्रजपाल नामक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत हो गई। चर्चा रही कि युवक गौरव अपने दोस्तों के साथ गंाव मे लीची के बाग के पास टयूबवैल पर नहाने के लिए गया हुआ था। कि  इसी बीच उक्त युवकों मे आपसी विवाद हो गया तथा मारपीट हो गई।

जिसके बाद गंाव मे पहंुचा युवक गौरव अचानक गिर गया और उसकी मौत हो गई। युवक गौरव की मौत पर कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहंुचे परिजनो ने गंाव के ही निवासी एक युवक पर आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मंाग की।

 पुलिस ने परिजनो व ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट एवं मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध में कुछ कहा जा सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *