-खेड़ा मस्तान जाने वाले रास्ते पर 250 मीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति, जलभराव और कीचड़ से मिलेगी निजात

संवाद न्यूज एजेंसी

कांधला। गांव लिसाढ़ में खेड़ा मस्तान जाने वाले रास्ते पर 25.63 लाख रुपये की लागत से 250 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इस सड़क के बनने से ग्रामीणों को आवागमन की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। सदर विधायक प्रसन्न चौधरी की निधि से यह धनराशि स्वीकृत की गई है।

यह रास्ता काफी समय से जर्जर हालत में था। बारिश के दौरान यहां जलभराव और कीचड़ जमा होने से ग्रामीणों तथा राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती थी। जितेंद्र मलिक, अशोक कुमार, सुधीर मलिक, जयेन्द्र सिंह, रामभजन सिंह, मुख्या मलिक और देवेंद्र मलिक सहित कई ग्रामीणों ने विधायक प्रसन्न चौधरी से सड़क निर्माण की मांग की थी। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए विधायक निधि से धनराशि स्वीकृत की गई है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजकुमार ने बताया कि निर्माण प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि धनराशि स्वीकृत हो चुकी है और निर्धारित प्रक्रिया पूरी कराकर निर्माण कार्य कराया जाएगा।

सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों ने विधायक प्रसन्न चौधरी का आभार जताया। यह आभार गांव निवासी देवेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किया गया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास करने की बात कही। इस अवसर पर जितेंद्र मलिक, अशोक कुमार, सुधीर मलिक, जयेन्द्र सिंह, रामभजन सिंह, मुख्या मलिक और देवेंद्र मलिक भी शामिल रहे।



Source link

अभी अभी की खबरें