-बाबरी में पंचमुखी हनुमान मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग से गुजरना मुश्किल, शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ समाधान

फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी

बाबरी। गांव भंदौड़ा में स्वच्छता अभियान के दावों की हकीकत सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर बयां कर रहे हैं। भंदौड़ा-हिरणवाड़ा मार्ग पर बने कूड़ाघर के भर जाने के बाद कूड़ा सड़क तक फैल गया है। हालात यह हैं कि बिजली के ट्रांसफार्मर के नीचे भी कूड़े का अंबार लगा है। इससे हादसे का खतरा भी सता रहा है।

गांव के पंचमुखी हनुमान मंदिर जाने का यही मुख्य मार्ग है। ऐसे में श्रद्धालुओं और राहगीरों को गंदगी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। कूड़ाघर में जगह नहीं बचने के कारण कूड़ा सड़क किनारे बिखरा पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कूड़ा नहीं उठाया गया। गंदगी के कारण मच्छर पनप रहे हैं और संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है। ट्रांसफार्मर के नीचे कूड़ा जमा होने से किसी अनहोनी का डर भी बना हुआ है।

यह बोले ग्रामीण

संदीप शर्मा ने बताया कि गांव में सफाई व्यवस्था लंबे समय से खराब है। कूड़ाघर भरने के बाद कूड़ा सड़क पर फैल रहा है। नियमित सफाई नहीं होने से समस्या लगातार बढ़ रही है।

गौरव शर्मा ने कहा कि ट्रांसफार्मर के नीचे कूड़ा जमा होना चिंता का विषय है। गंदगी से लोगों को परेशानी हो रही है। जिम्मेदारों को जल्द सफाई करानी चाहिए।

सर्वेश शर्मा ने बताया कि ग्रामीण कई बार सफाई और कूड़ा उठाने की शिकायत कर चुके हैं लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। कूड़े का नियमित उठान जरूरी है।

मोहित शर्मा ने कहा कि कूड़ाघर की हालत सुधारने के साथ कूड़ा डालने की उचित व्यवस्था भी बनाई जाए। सड़क पर फैली गंदगी से राहगीरों को परेशानी हो रही है।

इन्होंने कहा

कूड़ा जमा होने की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को सफाई कराने के निर्देश दिए जाएंगे। कूड़े का उठान कराने के साथ नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों से जवाब मांगा जाएगा।

-बृजेंद्र शुक्ल, मुख्य विकास अधिकारी



Source link