
शिवपाल यादव
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के पक्ष में जनसभाएं कर रहे सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव मंच से भाजपा पर हमलावर रहे। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए भी भाजपा पर वैक्सीन में भी कमीशन लेने का आरोप लगाया। कहा कि यह सरकार भ्रष्टाचारी है। चंदे के रूप में पूंजीपतियों से कमीशन लिया गया है।
ग्राम लरखोर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सिर्फ भ्रमित करने का काम करती आई है। ऐसे में अगर आप लोग दिल्ली की सरकार बदलवाने का काम कर दो तो प्रदेश की डबल इंजन वाली सरकार की पटरियों को उखाड़ने में आसानी हो जाएगी। भाजपा सिर्फ पूंजीपतियों के लिए ही काम करती आई है।