www.a2znewsup.com

जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍🏻

(उरई जालौन )उरई; आज मण्डलायुक्त झांसी मण्डल झांसी विमल कुमार दुबे, पुलिस उप महानिरीक्षक कलानिधि नैथानी ने जालौन जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेयजी एवं जालौन पुलिस अधीक्षक ईरज राजा IPS के साथ लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी सम्पन्न कराये जाने हेतु कलेक्ट्रेट परिसर उरई में स्थापित निर्वाचन कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान उन्होने सी-विजिल पोर्टल, 1950 मतदाता हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का फीडबैक लिया, उन्होने सी-विजिल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिये, साथ ही सोशल मीडिया स्वीप गतिविधियों का अवलोकन करते हुये संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विशाल यादव, जालौन अपर पुलिस अधीक्षक डॉ.असीम चैधरी, उरई नगर मजिस्ट्रेट अजीत कुमार जायसवाल, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट सौरभ पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी इफ्तेखार अहमद आदि सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

खबर वहीं जों सत्य हो✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *