पर्वत सिंह बादल ( ब्यूरो चीफ जालौन)✍️
उरई (जालौन)। जनपद जालौन की महिलाओं की समस्याओं एवं महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई के लिए उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा विशेष समीक्षा बैठक एवं महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी, जालौन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, लखनऊ के पत्र दिनांक 17 नवंबर 2026 के क्रम में आयोग की सदस्य श्रीमती अनुपमा सिंह लोधी की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।
📅 दिनांक: 20 नवंबर 2026 (शुक्रवार)
⏰ समय: पूर्वाह्न 11:30 बजे
📍 स्थान: रानी लक्ष्मीबाई सभागार, विकास भवन, उरई, जनपद जालौन।
शिकायतकर्ताओं के लिए विशेष अपील
महिला उत्पीड़न से संबंधित जिन महिलाओं को अपनी शिकायत रखनी है, वे निर्धारित तिथि एवं समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें और अपने साथ निम्न दस्तावेज अवश्य लेकर आएं—
1. अपनी शिकायत का शिकायती प्रार्थना पत्र।
2. मोबाइल नंबर।
3. आधार कार्ड अथवा अन्य पहचान पत्र की छायाप्रति।
महिलाओं को न्याय दिलाने और उनकी समस्याओं को सुनने की दिशा में यह जनसुनवाई महत्वपूर्ण पहल है। संबंधित शिकायतकर्ता इस अवसर का लाभ उठाएं।
जालौन जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जनपद जालौन में दिनांक 20.11.2026 को पूर्वाह्न 11:30 बजे रानी लक्ष्मीबाई सभागार, विकास भवन उरई में समीक्षा बैठक/महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किये जाने के सम्बंध में बताया कि उ०प्र० राज्य महिला आयोग, लखनऊ के पत्र दिनांक 17.11.2026 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, के द्वारा श्रीमती अनुपमा सिंह लोधी सदस्य, उ०प्र० राज्य महिला आयोग द्वारा 20.11.2026 को जनपद जालौन में महिला उत्पीड़न सम्बन्धित प्रकरणों की समीक्षा/महिला जन सुनवाई का आयोजन सदस्य महोदया के नेतृत्व में कराए जाने का निर्णय लिया गया है।
उक्त समीक्षा/जनसुनवाई श्रीमती अनुपमा सिंह लोधी सदस्य, उ०प्र० राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में दिनांक 20.11.2026 को पूर्वाह्न 11:30 बजे रानी लक्ष्मीबाई सभागार विकास भवन में आयोजित किया जाना है।
अतः शिकायतकर्ताओ से अनुरोध है कि उक्त तिथि व समय पर अपने साथ शिकायती प्रार्थना पत्र, मो०नं० व अपना आई०डी० प्रूफ जैसे आधार कार्ड आदि की छायाप्रति अपने साथ जरूर लेकर आये।

