{“_id”:”6afe8a580cb2b247290242bb”,”slug”:”jalaun-two-and-a-half-year-old-child-dies-due-to-the-cold-family-was-living-in-an-incomplete-house-2026-11-19″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”जालौन: ठंड से ढाई वर्षीय मासूम की मौत, अधूरे आवास में रह रहा था परिवार, आरोप- किस्त के लिए मांगे थे 20 हजार”,”category”:{“title”:”Crime”,”title_hn”:”क्राइम”,”slug”:”crime”}}

मृतक मासूम की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन
– फोटो : amar ujala
विस्तार
जालौन जिले में एट थाना क्षेत्र के ग्राम इगुई खुर्द में ढाई वर्षीय बालक की मौत से गांव में शोक छा गया। परिजनों का आरोप है कि आवास की दूसरी किस्त जारी कराने के लिए 20 हजार रुपये मांगे गए थे। आर्थिक तंगी के चलते रकम नहीं दे सके, जिससे मकान अधूरा रह गया। उनका कहना है कि अधूरे घर में ठंड लगने से मासूम की मौत हो गई।
गांव निवासी इरफान पुत्र नन्हे खान मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके चार बच्चों में सबसे छोटा ढाई वर्षीय रहमान था। परिजनों के मुताबिक, रुकसार के नाम से आवास स्वीकृत हुआ था। करीब डेढ़ माह पहले पहली किस्त के रूप में 40 हजार रुपये मिले थे, जिससे मकान का कुछ निर्माण कराया गया।

