{“_id”:”6afe8e7300e97f26b509cb3b”,”slug”:”uptet-registration-2026-starts-nov-24-keep-these-documents-and-otr-details-ready-before-applying-2026-11-19″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपीटीईटी 2026 का कार्यक्रम घोषित: 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, उससे पहले तैयार रखें ये जरूरी दस्तावेज”,”category”:{“title”:”Education”,”title_hn”:”शिक्षा”,”slug”:”education”}}

UPTET
– फोटो : AI Generated
विस्तार
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से यूपी टीईटी (UPTET) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 नवंबर 2026 से शुरू होने जा रही है। विस्तृत विज्ञापन भी इसी दिन जारी होगा, जबकि आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 दिसंबर 2026 तय की गई है। परीक्षा 26 और 27 फरवरी 2027 को आयोजित होगी।
आवेदन शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि फॉर्म भरने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का ओटीआर पहले से बना हुआ है, उन्हें दोबारा पंजीकरण करने की जरूरत नहीं होगी, लेकिन नए अभ्यर्थियों को पहले ओटीआर प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आखिरी समय में सर्वर या दस्तावेजों की कमी से बचने के लिए अभ्यर्थी अभी से अपनी जरूरी फाइलें और प्रमाणपत्र तैयार रखें।

