A girl kidnapped, raped and killed.

गिलौला क्षेत्र में शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

गिलौला थाना क्षेत्र निवासी एक बालिका को शनिवार घर से अगवाकर पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। घटना को छिपाने के लिए आरोपी ने बालिका की हत्या कर दी। शव को बोरी में भर कर मिर्चिहा गांव के निकट नहर किनारे झाड़ी में छिपा दिया। बालिका के पिता की तहरीर पर गिलौला पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गिलौला क्षेत्र के एक गांव निवासी 11 साल की बालिका शनिवार को घर पर थी। इसी बीच पहुंचे गांव निवासी शील कुमार ने उसका अपहरण कर लिया। उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना को छिपाने के लिए आरोपी ने बालिका की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में रखकर बहराइच के थाना पयागपुर अंतर्गत मिर्चिहा गांव के पास झाड़ी में छिपा दिया। काफी देर तक बालिका के घर न लौटने पर पीड़ित पिता ने गिलौला थाने में आरोपी शील कुमार व उसके परिवार वालों के खिलाफ अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को परेवपुर के निकट बौद्ध परिपथ से गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें – शिविर के जरिए मिशन 2024 फतह की तैयारी, धार्मिक स्थलों के जरिए नर्म हिंदुत्व का देंगे संदेश

ये भी पढ़ें – पूजा स्थल कानून खत्म होने से फैलेगी अराजकता, मुस्लिम बोर्ड ने कहा- सरकार सख्ती से लागू करे इसे

कड़ाई से पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया। एसपी प्राची सिंह, एएसपी प्रवीण कुमार यादव व सीओ इकौना संतोष कुमार ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।

तत्काल संज्ञान लेती पुलिस तो बच सकती थी जान

रामपुर पैड़ा निवासी बालिका को शनिवार दोपहर करीब एक बजे अगवा किया गया था। इसकी सूचना दोपहर में ही किशोरी के पिता ने गिलौला पुलिस को देते हुए आरोपी शील कुमार पर अपहरण का आरोप लगाया था। इसके बावजूद देर शाम तक पुलिस ने न तो कार्रवाई की और न ही मौके पर पहुंची। रविवार सुबह बालिका के न मिलने पर पीड़ित पिता ने पुलिस की चौखट पर दस्तक दी। जब पुलिस हरकत में आई तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।

पश्चिम बंगाल से मां के साथ आया था आरोपी

रामपुर पैडा के ग्रामीणों की मानें तो रामफेरन की पत्नी की मौत कई वर्ष पूर्व हो गई थी। इसके बाद वर्ष 2005 में राम फेरन पश्चिम बंगाल के डाकिया से एक महिला को लाकर उससे शादी की थी। उस महिला के साथ उसका पांच वर्षीय पुत्र आरोपी शील भी आया था जिसकी उम्र अब 23 वर्ष है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *