शाहजहांपुर जिले में कथित तौर पर ऑनर किलिंग का एक मामला सामने आया है. एक नाबालिक लड़की की घर के पास से संदिग्ध परिस्थितियों में लाश बरामद हुई है. लाश लड़की के घर के बाहर पेड़ से फांसी पर लटकी मिली. लड़की गांव के ही गैर जाति के एक लड़के से प्रेम करती थी. मंगलवार को चचेरे भाई ने लड़की को लड़के के साथ देख लिया था. ऐसे में इस मौत को ऑनर किलिंग का मामला माना जा रहा है. बुधवार सुबह में लाश बरामद हुई. पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. पुलिस ने शव कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. यह मामला जिले के थाना कांट के बरेंडा गांव का है.

मामले की जांच के लिए मौके पर पहुंची शाहजहांपुर पुलिस.



Source link