श्रावस्ती। मतदाता जोड़ो अभियान के तहत भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर श्रावस्ती पहुंचे। उन्होंने पदाधिकारियों के साथ मतदाता पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया और विभिन्न बूथों पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से जानकारी ली।


उन्होंने श्रावस्ती विधानसभा के इकौना मंडल के कैलाशपुर बूथ संख्या 335 और सीताद्वार के बूथ संख्या 340, 341, 342 व 343 का जायजा लिया। वहीं, भिनगा विधानसभा के सेमरी चकपिहानी स्थित बूथ संख्या 233, 234 और 235 पर पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की। इस दौरान छूटे मतदाताओं के घर पहुंचकर फॉर्म छह भी भरवाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। पुनरीक्षण कार्य को गंभीरता से पूरा कराएं, ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत और पारदर्शी बने।



Source link