Raised awareness among women through dialogue

– महिलाओं को जागरूक करती आरक्षी।-

श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत रविवार को विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा गांवों, कस्बों व अस्पतालों में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि सभी को महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। महिलाओं को इंटरनेट आधारित धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, वन टाइम पासवर्ड और बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा करने से होने वाली ठगी से बचाव की जानकारी दी गई। साथ ही फर्जी लिंक, सोशल मीडिया के दुरुपयोग और इंटरनेट पर उत्पीड़न से बचने की सलाह दी गई। साइबर अपराध होने पर तत्काल सहायता नंबर 1930 या आधिकारिक वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।




Source link