अलीगढ़ जिले में चलाए गए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद 6 जनवरी को मतदाता सूची के ड्राफ्ट का प्रकाशन कर दिया गया है। इस दौरान जिले की सात विधानसभा सीटों से 5,20,189 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। ये वे नाम थे जो मृतक, शिफ्टेड (दूसरे स्थान पर जा चुके), अनुपस्थित या डुप्लीकेट श्रेणी में पाए गए थे। सबसे अधिक नाम शहर विधानसभा से 1,14,273 और कोल विधानसभा 99,442 से काटे गए हैं।

Trending Videos

जिले में एसआईआर से पहले कुल मतदाता 27,96,379 थे। अब कुल संख्या घटकर 22,76,190 रह गई है। निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रति बूथ मानक को 1500 से घटाकर 1200 कर दिया है। इस कारण जिले में मतदेय स्थलों की संख्या 3016 से बढ़कर 3234 हो गई है। कुल 218 नए बूथ बढ़ाए गए हैं। सबसे ज्यादा 47 बूथ इगलास विधानसभा में बढ़े हैं।

आगे का कार्यक्रम


मुख्य तिथियां और आगामी प्रक्रिया


  • 11 जनवरी- सभी मतदेय स्थलों पर बीएलओ द्वारा मतदाता सूची का वाचन किया जाएगा।

  • 6 फरवरी- दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का अंतिम अवसर।

  • 27 फरवरी- प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *