सीतापुर की कोतवाली देहात के नैपालपुर स्थित प्राइवेट सरोज चैरिटेबल ब्लड बैंक के लैब टेक्नीशियन की सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के पुत्र ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

आजमगढ़ निवासी सतीश यादव (30) ब्लड बैंक में लैब टेक्नीशियन थे। देर रात उनका सेवानिवृत्त मुख्य आरक्षी राजकुमार सिंह के पुत्र शिवेश सिंह से विवाद हुआ। इसके बाद शिवेश अपने घर पहुंचे।

उन्होंने अटैची में रखी पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर को अटैची का एक हिस्सा जलाकर निकाला। इसके बाद देर रात 2 से 3 बजे सतीश को गोली मार दी। लोगों ने सतीश को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने सतीश को मृत घोषित कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें