आगरा। थाना ट्रांसयमुना पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले छह चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 12 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और कॉपर तार का बंडल बरामद किया है।


एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि बंद मकानों और दुकानों में हो रही चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए टीम गठित की गई थी। बृहस्पतिवार देर रात कालिंदी विहार स्थित कांशीराम आवास क्षेत्र के खंडहर से छह आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने कालिंदी विहार निवासी गौरव यादव के बंद मकान से 2.5 लाख रुपये नकद व आभूषण चोरी की घटना को कबूला है। गिरफ्तार आरोपियों में साहिल राठौर, वाहिद पठान, तुषार बघेल, सज्जाद उर्फ लाला, आफताब और मोहसिन शामिल हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें