Sleeper bus breaks down on expressway, passengers suffer

फोटो 42:: बस खराब होने के कारण दुकान के बाहर लेटे यात्री। संवाद



इटावा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात दिल्ली से आजमगढ़ जा रही एक स्लीपर बस अचानक तकनीकी खराबी के चलते चौपुला कट (116 किमी) के पास खड़ी हो गई। बस में सवार करीब 50 यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एक किराना स्टोर के मालिक ने सभी मुसाफिरों को अपनी दुकान में सुरक्षित स्थान दिया बल्कि कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए रजाई और गद्दों का भी इंतजाम किया। बस में सवार आजमगढ़ निवासी विक्की सरोज और विजय सरोज के मुताबिक दुकानदार के सहयोग ने उन्हें बड़ी राहत दी।

Trending Videos



Source link