Trending Videos

लखनऊ। हर रविवार को आयुष्मान आरोग्य शिविर में अब मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टर भी सेवाएं देेंगे। यह व्यवस्था शुरू भी हो गई है। इससे गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को लाभ मिलेगा। जिला रेजिडेंसी प्रोग्राम के तहत लगे विशेषज्ञों को यहां भेजा जा रहा है।

सीएमओ के अधीन 79 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयुष्मान आरोग्य शिविर लगता है। अभी तक इसमें एमबीबीएस डॉक्टर व स्टाफ की ही ड्यूटी लगती थी। इससे गंभीर बीमारियों के मरीजों को मुकम्मल इलाज नहीं मिलता था। अब इस शिविर में जिला रेजिडेंसी प्रोग्राम के तहत पीजी करने वाले डॉक्टरों को भी सेवाएं देनी होंगी। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि इसके लिए रेजिडेंट डॉक्टरों की रोस्टर के हिसाब से ड्यूटी तय की गई है।

सीएमओ के अधीन 29 रेजिडेंट हैं तैनात

सीएमओ के अधीन अभी 29 रेजिडेंट तैनात हैं। इनकी ड्यूटी सीएचसी पर लगाई जा रही है, जबकि आरोग्य शिविर 79 स्वास्थ्य केंद्रों पर चल रहा है। ऐसे में जिला अस्पतालों में कार्यरत रेजिडेंट की सेवाएं यहां पर ली जाएंगी। जारी आदेश के मुताबिक ये रेजिडेंट हर हफ्ते अपनी सेवाएं देंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *