{“_id”:”697bc1c115ea048630025c8c”,”slug”:”super-specialty-hospital-to-be-built-in-bareka-120-quarters-to-be-demolished-varanasi-news-c-20-vns1021-1272822-2026-01-30″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Varanasi News: सात एकड़ में बरेका में बनेगा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, तोड़े जाएंगे 120 कर्मचारियों के आवास”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Varanasi News: वाराणसी स्थित बरेका में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनेगा।इसके निर्माण के लिए 120 कर्मचारियों के आवास तोड़े जाएंगे। इसके लिए रेलवे बोर्ड को दस्तावेज भेज दिए गए हैं।
बनारस रेल इंजन कारखाना का मुख्य द्वार। – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) कैंपस में 500 बेड का सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल पीपीपी मॉडल पर बनाए जाने की तैयारी है। सात एकड़ जमीन में बनाए जाने वाले इस हॉस्पिटल के लिए बरेका गेट से अंदर कर्मचारियों का आवास वाली जगह को चिह्नित किया गया है। इसके लिए कर्मचारियों के 120 क्वार्टरों को तोड़ा जाएगा। इन आवासों में टाइप 2 में 24 जबकि टाइप 1 के 96 आवास हैं।
Trending Videos
बरेका के ईस्ट टाउनशिप में स्थित रेलवे की लगभग सात एकड़ भूमि का चिह्नांकन किया गया है। इस भूमि को रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) को सौंपने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। बताया जा रहा है कि प्रस्ताव को बरेका जीएम की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है और उन्होंने भी आगे की आवश्यक कार्यवाही के लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव संदर्भित किया गया है।