अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद

Updated Thu, 11 Sep 2025 12:09 AM IST

Sushila Karki Nepal News: नेपाल में अशांति के बीच सुशीला कार्की का नाम काफी चर्चा में है। दरअसल, नेपाल में केपी ओली की सरकार गिरने के बाद इनका नाम कार्यवाहक प्रधानमंत्री के तौर पर चर्चा में है। सुशीला कार्की ने 50 साल पहले बीएचयू से यूजी की डिग्री ली थी। 


Sushila Karki taken UG degree from BHU 50 years ago now proposed for caretaker Prime Minister of Nepal

सुशीला कार्की
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


आज से 50 साल पहले बीएचयू से यूजी की डिग्री ले चुकीं नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायधीश रह चुकीं सुशीला कार्की को यहीं उनका जीवनसाथी भी मिला था। नेपाली कांग्रेस के नेता दुर्गा प्रसाद सुबेदी से उनकी मुलाकात बनारस में ही हुई थी। बाद में इन्हीं से उनकी शादी हुई।

loader

Trending Videos

नेपाल में केपी ओली की सरकार गिरने के बाद सुशीला कार्की का नाम कार्यवाहक प्रधानमंत्री के तौर पर सामने आ रहा है। सुशीला कार्की ने 1975 में राजनीति विज्ञान विभाग से स्नातक किया है।

बीएचयू के वर्ष 1985 के छात्रसंघ अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि सुशीला सामान्य छात्रा की तरह से हॉस्टल से विभाग और विभाग से हॉस्टल आती-जाती थीं। लाइब्रेरी के अलावा उनका कहीं जाना नहीं था। उनकी कोई राजनीतिक गतिविधियां भी उस समय नहीं थीं। बनारस में ही उनकी मुलाकात दुर्गा प्रसाद सुबेदी से हुई। बाद में उनसे ही उन्होंने विवाह किया।

इसे भी पढ़ें; Varanasi Top News: काशी में कल बंद रहेंगे कई स्कूल, देह व्यापार में 17 के खिलाफ केस समेत पढ़ें प्रमुख खबरें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें