
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में जानवरों की चर्बी मिलने की घटना ने मंदिर के व्यवस्थापक संत, महंत, पंडे और पुजारियों की मिलीभगत की पोल खोल दी है, क्योंकि प्रसाद या प्रसाद के लिए लाई गई सामग्री बिना उनकी सहमति के मंदिर प्रांगण में आ ही नहीं सकती।
Trending Videos
उन्होंने एक्स के जरिये कहा कि धर्माचार्य, पंडे, पुजारी और संत महंत ने न केवल जनता और भक्तों को, बल्कि भगवान को भी धोखा दिया है।
इससे यह भी स्पष्ट हो गया है कि हिंदू धर्म का दुश्मन कोई और नहीं, बल्कि इस धर्म के ठेकेदार ही हैं।

