Swami Prasad Maurya's party members visit to Raebareli over murder of a young boy.

रायबरेली पहुंचा प्रतिनिधिमंडल।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


युवक की हत्या के मामले में पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के संगठन राष्ट्रीय शोषित समाज की छह सदस्यीय टीम बृहस्पतिवार को नसीराबाद थाना क्षेत्र के पिछवरिया गांव पहुंची। इस दौरान पीड़ित परिजनों से मिलकर मामले की जानकारी ली गई तथा न्याय के लिए एकजुट होकर संघर्ष की बात कही गई।

Trending Videos

संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवा रावत, मंडल प्रभारी शत्रोहन सिंह मौर्य ने मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक व जिला अधिकारी से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। छह सदस्यीय टीम ने पीड़ित परिवार के यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विशाल सिंह की गिरफ्तारी तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता जल्द से जल्द  दिलवाने की मांग की।

मालूम हो कि बीते रविवार को पिछवरिया गांव में अर्जुन पासी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि, अभी तक पीड़ित परिवार की अन्य मांगों को पूरा नहीं किया गया है जिससे परिजनों में आक्रोश व्याप्त है।

कलेक्ट्रेट में होगा प्रदर्शन

भीम युवा संगठन मामले को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेगा। इस दौरान उन मांगों को उठाया जाएगा जिस पर पूर्व में प्रशासन ने निस्तारण का आश्वासन दिया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें