{“_id”:”66ca3dca7160ff3c4a0b0004″,”slug”:”teachers-wife-committed-suicide-by-hanging-herself-orai-news-c-224-1-ori1001-118830-2024-08-25″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: शिक्षक की पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 25 Aug 2024 01:38 AM IST

माधौगढ़। प्राइवेट शिक्षक की पत्नी ने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बहू को घर में न देख सास कमरे में गई तो शव फंदे पर लटका देख चीख पड़ी। चीख सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
कोतवाली क्षेत्र के सिहारी गांव निवासी प्राइवेट शिक्षक अमित कुशवाहा की पत्नी मालती देवी (35) ने सुबह 10 बजे कमरे के अंदर लगे हुक से दुपट्टा बांधकर फंदा लगा लिया। बहुत देर तक बहू को न देख सास छोटी को चिंता हुई तो वह जैसे ही बहू के कमरे गई, तो फंदे पर शव लटका देखकर चीख पड़ी। मृतका के ससुर ओमप्रकाश कुशवाहा का कहना हैं कि रोज की तरह पुत्र अमित माधौगढ़ स्थित स्कूल में पढ़ाने चला गया था। नाती-नातिन भी माधौगढ़ स्कूल चले गए। थोड़ी देर बाद पत्नी छोटी ने कहा कि बहू पता नहीं कहां चली गई।पत्नी से कहा देखो तबीयत खराब तो नही हो गई। बहू के कमरे में जाकर देखा तो सन्न रह गए। खुशहाल घर विखर गया परिजन खुदकुशी करने की वजह नहीं बता पा रहे हैं। मृतका की पुत्री काजल (16) व पुत्र आदर्श (12) रो-रोकर बेहाल हैं।
