http://www.a2znewsup.com

पर्वत सिंह बादल ब्यूरो चीफ जालौन ✍️                                (उरई जालौन)उरई: जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज रबी सीजन की गेहूं फसल के अंतर्गत क्रॉप कटिंग (फसल कटाई प्रयोग) का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तहसील उरई के न्याय पंचायत बड़ागांव स्थित ग्राम पंचायत बड़ागांव में गाटा संख्या 466 (रकबा 1.3890 हेक्टेयर) पर कृषक अतर सिंह, करण सिंह एवं जाहर सिंह पुत्रगण पुनू की सहमति से वैज्ञानिक विधि के तहत क्रॉप कटिंग प्रयोग संपादित किया गया। प्रयोग के दौरान 43.33 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में की गई कटाई से 15.730 किलोग्राम गेहूं की उपज प्राप्त हुई, जिससे खेत की वास्तविक उत्पादकता का सटीक आंकलन सुनिश्चित किया गया। यह प्रक्रिया सीसीई एग्री ऐप एवं रैंडम चयन प्रणाली के माध्यम से संपादित की जाती है, जिससे आंकड़ों की विश्वसनीयता और पारदर्शिता बनी रहती है। जिलाधिकारी ने कहा कि क्रॉप कटिंग प्रयोग का मुख्य उद्देश्य फसलों की औसत उपज दर का वैज्ञानिक आधार पर सही निर्धारण करना है, ताकि सरकारी आंकड़े वास्तविकता के अनुरूप हों ।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रयोग निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराए जाएं। उन्होंने कहा कि किसानों के हित सर्वोपरि हैं और फसल उत्पादन के सही आंकलन के आधार पर ही राहत व बीमा दावों का निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। इस प्रकार की निगरानी से न केवल प्रशासनिक पारदर्शिता मजबूत होगी, बल्कि किसानों का विश्वास भी सुदृढ़ होगा।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻 खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *