{“_id”:”676a5a4ec375f22d700dc286″,”slug”:”teenager-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-vande-bharat-train-in-barabanki-2024-12-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP News: किशोरी ने वंदे भारत ट्रेन के आगे लगाई छलांग, टुकड़ों में कटकर मौत; रोकनी पड़ी दो ट्रेनें”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
वंदे भारत ट्रेन – फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या रेलवे ट्रैक पर एक किशोरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद गई। ट्रेन से कट कर उसकी मौत हो गई। घटना दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र में पतुलकी गांव के पास की है।
Trending Videos
पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 9:00 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रही थी। इस दौरान दरियाबाद रेलवे स्टेशन से 10 किलोमीटर दूर अयोध्या की तरफ ट्रेन के सामने एक किशोरी ने अचानक छलांग लगा दी।
वंदे भारत ट्रेन के लोको पायलट के अनुसार उन्होंने तुरंत ब्रेक लगाई मगर युवती इंजन के नीचे फंसकर कट चुकी थी। कुछ देर में युवती की पहचान पतुलकी गांव के निवासी लवकेश की पुत्री नैंसी (15) के रूप में हुई।
सियालदाह एक्सप्रेस को भी 15 मिनट रोकना पड़ा
घटना के बाद वंदे भारत ट्रेन पांच मिनट तक रुकी रही लेकिन मार्ग बाधित होने के कारण पीछे सियालदाह एक्सप्रेस को भी 15 मिनट रोकना पड़ा। दरियाबाद के कोतवाल मनोज सोनकर ने बताया कि प्रथमदृष्टया किशोरी ने आत्महत्या की है। मामले की जांच की जा रही है।