teenager died while his companion was seriously injured in collision with loader in Agra

ध्रुव सिंह की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार की दोपहर लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में साले की मौत हो गई। जबकि, जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। आरोपी चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 

घटना फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के खानवा-डाबर रोड की है। यहां तेज रफ्तार लोडर से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक में बैठे ध्रुव सिंह कुशवाह (13) की मौत हो गई। वहीं साथी राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। वह राजस्थान के रूपवास का रहने वाला है। पुलिस ने लोडर चालक को सामरा रोड पर पकड़ लिया।

रूपवास थाना क्षेत्र के खेरिया गांव निवासी राजेंद्र सिंह, अपने साले ध्रुव कुशवाहा (13) निवासी जहानपुर गांव को लेकर बाइक से अपने घर आ रहा था। नगला बंजारा सिरौली के निकट सामने से आ रहे लोडर टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। आरोपी चालक मौके से भाग निकला। 

हादसे में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से एंबुलेंस से इन्हें अस्पताल भेजा। यहां कुछ ही देर में ध्रुव ने दम तोड़ दिया। राजेंद्र सिंह  का उपचार चल रहा है। पुलिस ने टेंपो को मंडी मिर्जा खाकर निकट से पड़ककर कब्जे में ले लिया। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें