लखनऊ। उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन एवं केसरी स्पोर्ट्स के संयुक्त तत्वावधान में गोमती नगर स्थित विजयंत खंड मिनी स्टेडियम में खेली जा रही आइटा चैंपियनशिप सीरीज अंडर-14 टेनिस प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें सभी वरीय खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन के अनुरूप खेल दिखाते हुए अंतिम मुकाबले में जगह बनाई।
बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त तेजस सिंह ने बेहतरीन सर्विस गेम और सटीक बेसलाइन शॉट्स के दम पर पांचवीं वरीयता प्राप्त अंकुर आलोक को 6-1, 6-3 से हराया। तेजस ने पूरे मुकाबले में तेज सर्विस और दमदार ग्राउंड स्ट्रोक से प्रतिद्वंद्वी पर दबाव बनाए रखा।
बालक वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय हारिस खान को कृष्णा सिंह के खिलाफ कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। पहला सेट 2-6 से गंवाने के बाद हारिस ने अपनी रणनीति बदली और वापसी की। बेहतर कोर्ट कवरेज और लगातार सर्विस होल्ड करते हुए उन्होंने अगले दो सेट 6-2 और 6-4 से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में शीर्ष वरीय अनाया सेन ने शानदार नियंत्रण और आक्रामक रिटर्न गेम का प्रदर्शन करते हुए सिया सिंह को 6-1, 6-1 से हराया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में दूसरी वरीय सौंदर्या जायसवाल ने कोर्ट को बेहतरीन ढंग से कवर करते हुए तीसरी वरीय आशी किरण को 6-1, 6-0 से पराजित करते हुए खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।

अंडर-14 आइटा चैंपियनशिप के बालिका वर्ग में अनाया और सौंदर्या फाइनल में