{“_id”:”6986390c5c31caf3c50031a4″,”slug”:”the-absconding-accused-is-threatening-the-family-members-complained-to-the-dm-and-sp-orai-news-c-224-1-ori1005-140145-2026-02-07″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: फरार आरोपी दे रहा धमकी, परिजनों ने डीएम व एसपी से की शिकायत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

The absconding accused is threatening, the family members complained to the DM and SP.



उरई। दो माह पहले हुई युवक की हत्या के मामले में अभी तक एक आरोपी की गिरफ्तारी न होने से परेशान परिजनों ने डीएम व एसपी को शिकायती पत्र दिया। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी व एससी- एसटी एक्ट की धनराशि दिलवाए जाने की गुहार लगाई। उनका कहना है कि आरोपी परिवार को धमकी दे रहा है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघौरा निवासी राजकुमार जाटव ने शुक्रवार को डीएम व एसपी को शिकायती पत्र दिया। बताया कि 17 दिसबंर को उसके छोटे भाई महेंद्र उर्फ बाबा की मोहल्ले के ही तीन लोगों ने हत्या कर शव को खाली प्लॉट में फेंक दिया था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा आरोपी अल्ताफ फरार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि हत्यारोपी उसके परिवार को लगातार धमकी दे रहा है। जिससे उनका परिवार डर के साए में जीवन गुजारने को मजबूर है। बताया कि उन्हें एससी -एसटी एक्ट के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता भी नहीं मिली है। उन्होंने फरार आरोपी अल्ताफ की गिफ्तारी व सभी पर रासुका लगाने की मांग की है। (संवाद)

loader

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *