{“_id”:”66c8dab0c668ed366c09c844″,”slug”:”the-body-of-a-middle-aged-man-missing-for-four-days-was-found-lying-in-a-drain-orai-news-c-224-1-ori1001-118799-2024-08-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: चार दिन से लापता अधेड़ का शव नाले में पड़ा मिला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 24 Aug 2024 12:23 AM IST

कोंच। चार दिन से लापता अधेड़ का शव नाले में पड़ा मिला। सूचना पाकर थाना पुलिस फील्ड यूनिट की टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
कैलिया थाना क्षेत्र के भड़ारी गांव निवासी सुरेश पाल (45) अपनी पत्नी उर्मिला और बेटे शिवदयाल के साथ आंध्र प्रदेश में रहकर पानी पूरी का धंधा करते थे। सुरेश अपने बेटे बहू को वहीं छोड़कर पत्नी के साथ 17 अगस्त को सावन पर गांव आए थे। 19 अगस्त को रक्षाबंधन पर पत्नी उर्मिला ग्राम परैछा दबोह मध्य प्रदेश स्थित मायके गई थी। जबकि सुरेश घर पर अकेले थे। इसके बाद से वह घर पर ताला डालकर कहीं चले गए थे।
पत्नी के मायके वालों ने मोबाइल पर कॉल की तो मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था, जिससे उन लोगों ने सोचा कि चार्ज न होने से शायद मोबाइल स्विच ऑफ होगा। इधर, गांव के लोग उसके वापस आंध्र प्रदेश चले जाने की बात सोचकर बेफिक्र थे। जिसके चलते उसके बारे में पुलिस को किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं दी गई थी। शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे गांव के चौकीदार ने पंचायत भवन के पास स्थित नाले में उसका शव पड़ा देखा तो खलबली मच गई।
चौकीदार ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव नाले से बाहर निकलवाया। शव बुरी तरह सड़ चुका था। फील्ड यूनिट की टीम ने भी आकर साक्ष्य एकत्रित किए। मृतक की जेब में से घर की चाभी बरामद हुई है लेकिन उसका मोबाइल बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के एक शादीशुदा बेटी भी है। कोंच सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि सुरेश शराब का लती था। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।
