संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Mon, 09 Sep 2024 03:59 AM IST

The bus fell into a ditch when the driver dozed off

Trending Videos



बछरावां (रायबरेली)। रायबरेली डिपो की एक बस शनिवार देर रात दो बजे सेरी गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में चली गई। हादसे में बस चालक सर्वनाम सिंह (38) पुत्र वेद प्रकाश निवासी जनपद औरैया घायल हो गया। चार यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। घायल चालक को विभागीय कर्मचारियों ने रायबरेली जिला अस्पताल पहुंचाया। यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य तक भेजा गया है।

Trending Videos

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस लखनऊ से रायबरेली जा रही थी। इसमें चालक, परिचालक एवं 12 सवारियां मौजूद थीं। जैसे ही बस शेरी गांव के निकट पहुंची, तभी चालक को झपकी आने के चलते बस अनियंत्रित होकर दाहिनी तरफ खाई में चली गई। खाई के पास ही बिजली का एक ट्रांसफार्मर भी रखा हुआ था। गनीमत रही की बस ट्रांसफार्मर से नहीं टकराई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई कि जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *