The citizens reached Munnalal Power House at midnight shouting slogans of 'Give us light! Give us light!'

झांसी में बिजली विभाग की ओर से शहर में 10 मिनट, तहसील 16 मिनट और ग्रामीण इलाकों में 4 घंटे की कटौती करने की चौंकाने वाली रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। यह रिपोर्ट इस माह की अब तक की है। हकीकत यह है कि इस माह शहर से लेकर गांव तक पोल और तार टूटने के साथ ट्रांसफॉर्मर में खराबी की वजह से घंटों बिजली कटी रही। रविवार देर शाम बिजली कटाैती से परेशान होकर शहरवासी मुन्ना लाल पावर हाउस जा पहुंचे और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परेशान लोगों ने बताया कि बिजली चले जाने पर विभाग को संपर्क करने पर फोन ही नहीं उठता या जवाब ही नहीं मिलता। बिजली विभाग के कार्यालय में घंटों तक हंगामा चलता रहा जबकि वहां अधिकारी अपने स्थान पर नहीं बैठे थे। इससे लोग और भी भड़क उठे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *