{“_id”:”6704f07e75e3f7d60a05a023″,”slug”:”the-condition-of-the-villagers-who-went-to-eat-telus-invitation-deteriorated-half-a-hundred-people-admitted-2024-10-08″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Orai: तेलू का निमंत्रण खाने गए ग्रामीणों की बिगड़ी हालत, बच्चों सहित आधा सैकड़ा लोग भर्ती, कई जिला अस्पताल रेफर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मरीज का हालचाल पूछते डीएम
– फोटो : amar ujala
विस्तार
उरई के कोंच कस्बे में तेलू का निमंत्रण पर गए आधा सैकड़ा से अधिक लोग बीमार हो गए। उन्हें सीएचसी समेत विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि तीन-चार दिन की इकठ्ठा कर बनाई गई थी तेलू। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी अस्पताल पहुंच गए थे।
मिली जानकारी के मुताबिक कैलिया थाना क्षेत्र के गांव बरोदा कलां में गांव के निवासी हरिप्रकाश पुत्र भवानी के यहां तीन अक्टूबर को भैंस को बच्चा पैदा हुआ था, जिसे लेकर तेलू का निमंत्रण खाने गांव के तमाम लोगों के अलावा कई रिश्तेदार भी पहुंचे थे। उन्होंने वहां आयोजित भोज में खाना खाया और बीमार पड़ गए।
उल्टी, दस्त, बुखार आने के बाद आई एकदम से उन्हें कमजोरी महसूस हुई। मंगलवार की भोर में लगभग तीन बजे लोगों की तबियत बिगड़ना शुरू हुई, तो गांव में हड़कंप मच गया और सुबह छह बजे से बीमारों का सीएचसी में आना शुरू हो गया। डॉक्टरों ने मरीजों का इलाज शुरू किया, कुछ की हालत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
