{“_id”:”66c3a7d0a59fd6c487053cf9″,”slug”:”the-dilapidated-electricity-system-in-et-will-be-removed-100-poles-will-be-installed-orai-news-c-224-1-ori1001-118657-2024-08-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: एट में दूर होगी जर्जर विद्युत व्यवस्था, 100 खंभे लगेंगे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

उरई। एट नगर की जर्जर बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बिजली विभाग ने प्रयास तेज कर दिए हैं। पुराने जर्जर पोल व खराब बिजली के तार बदलने के लिए जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। इसके बाद स्थानीय लोगों को रोजाना की लुकाछुपी से राहत मिल सकेगी। लाइन उच्चीकृत होने के बाद नए घरों के कनेक्शन भी दिए जा सकेंगे। वहीं, पुराने कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को सही से सप्लाई मिल सकेगी।

Trending Videos

एट को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद से बिजली विभाग ने अपनी व्यवस्था में कोई विस्तार नहीं किया था। स्थानीय लोगों को पुरानी व्यवस्था से सप्लाई दी जा रही है। जिसके चलते रोजाना बिजली की समस्या से लोगों को परेशानी हो रही थी। गर्मी के मौैसम में फाल्ट के चलते लोगों ने काफी हंगामा किया था। बिजली घर को भी कई बार रात में घेरा था। इस व्यवस्था को सुधारने के लिए बिजली विभाग ने सार्थक कदम उठाए हैं।ॉ

बिजली विभाग ने नगर पंचायत सुंदरीकरण योजना में प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव में नगर के अंदर करीब आठ किलोमीटर नई बिजली की केबल डाले जाएंगे, साथ ही 100 नए खंभे भी वार्डाें में लगाए जाएंगे। वहीं, 15 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। तीन नए ट्रांसफार्मर भी रखे जाएंगे। इसके साथ ही बिजली घर में पांच एमवी का नया ट्रांसफार्मर रखा जाएगा। जिसे नगर से जोड़ा जाएगा। इन सब में करीब 2.50 करोड़ रुपये खर्च होगा। विभाग का मानना है कि जल्द प्रस्ताव पास हो सकता है, जिससे व्यवस्था में सुधार होगा।

मिलेंगे नए कनेक्शन

बिजली विभाग के अनुसार 40 मीटर से अधिक दूरी पर बिजली का कनेक्शन नहीं दिए जाते हैं। नगर में कई उपभोक्ता हैं। जिन्हें इस नियम के चलते बिजली का कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है। कुछ लोग कटिया डालकर भी बिजली चला रहे हैं। नए ट्रांसफार्मर रखने और खंभे लगाने से करीब 500 लोगों को कनेक्शन मिल सकते हैं। जिससे बिजली चोरी पर लगाम लगेगी। लोगों को सुविधा भी मिलेगी।

वर्जन-

प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द पास भी हो सकता है। अगर बजट पास होता है तो एट नगर की बड़ी समस्या से निजात मिल सकती है। -जितेंद्र नाथ, अधिशासी अभियंता, बिजली विभाग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *