संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Sun, 17 Nov 2024 07:21 PM IST

loader

The newly married woman who came to her parents' home committed suicide by hanging herself.



लखनऊ। नगराम में अपने मायके आई नवविवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या की वजह नहीं पता चल सकी है।

नगराम के अकरहदू गांव निवासी किसान राम सुमिरन रावत की छोटी बेटी शिवानी (22) का विवाह बीते जून महीने में बजगहिया गांव निवासी बजरंग पासी के बेटे लड़के शिवम के साथ हुआ था। कार्तिक पूर्णिमा को शिवानी मायके स्थित झंडेश्वर में मेला देखने आई थी। शनिवार रात परिवार के लोग खाना खाकर सो गए। शिवानी भी बरामदे में बने कमरे में लेट गई। देर रात किसी वक्त उसने फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह परिजन उठे तो शिवानी का शव फंदे से लटका मिला। थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि अभी तक आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *