संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:58 PM IST
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6775894c4efcd4c08d0179f1″,”slug”:”the-night-shelter-is-locked-the-destitute-are-wandering-kasganj-news-c-175-1-mt11003-125850-2025-01-01″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: रैन बसेरे पर लटका है ताला, निराश्रित भटक रहे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:58 PM IST

सोरोंजी। तीर्थनगरी के योगमार्ग मोहल्ले में जरूरतमंद और निराश्रित लोगों के रहने के लिए नगर पालिका द्वारा बनवाए गए रैन बसेरे पर ताला लटका हुआ है। इससे निराश्रित बाहर भटक रहे हैं। दंबग किस्म के व्यक्ति पर ताला लगाने का आरोप लगाते हुए एक्स हैंडल पर जिलाधिकारी से शिकायत की गई है।नगर पालिका द्वारा वर्ष 2015 में रैन बसेरे का निर्माण कराया गया था। इस पर स्थानीय दबंग किस्म के व्यक्ति द्वारा कब्जा कर उसमें सामान भरकर ताला लगा दिया है। नतीजा कड़ाके की सर्दी में जरूरतमंद और निराश्रितों को वहां शरण नहीं मिल रही। अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ के अध्यक्ष भूपेश शर्मा ने जिलाधिकारी को एक्स पर पोस्ट कर रैन बसेरे को अतिशीघ्र कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की है ताकि निराश्रित लोगों को भीषण ठंड में आसरा मिल सके। अधिशासी अधिकारी, का कहना है कि योगमार्ग मोहल्ले में पालिका द्वारा बनवाए गए रैन बसेरे में सामान भरकर किसी व्यक्ति द्वारा गेट पर ताला लगाने की सूचना मिली है। जांच कराकर शीघ्र रैन बसेरा को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। – अधिशासी अधिकारी,मुकेश कुमार, सोरोंजी नगर पालिका