The sun got eaten in the dense fog, then the mercury dropped again

जिला अस्पताल चौराहा के पास घने कोहरा से होकर निकलते वाहन।
– फोटो : संवाद

रायबरेली। बारिश थमी तो अब कोहरे और गलन ने लोगों को बेहाल कर दिया। सोमवार को कोहरे की घनी चादर छाई और साथ ही सर्द हवा ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। सुबह वाहनों की रफ्तार थीमी पड़ गई और गली मोहल्लों में सन्नाटा पसरा रहा। पार्क और मैदान तक सूने पड़े रहे। दोपहर में ही सड़कों पर चहलपहल रही, लेकिन शाम होते ही लोगों ने घरों में रहना मुनासिब समझा।

Trending Videos

सोमवार को सर्दी का मिजाज तल्ख रहा। सुबह से ही घना कोहरा पड़ा और दोपहर में ही कुछ देर के लिए बेअसर धूप निकली लेकिन उसके बाद फिर धुंध छाई रही। हवा की रफ्तार दो किमी. प्रतिघंटा होने से शीतलहर से लोग कांप गए। शीतलहर में बच्चे और बुजुर्ग घर पर भी रहे। सर्दी में सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है।

निजी स्कूलों के साथ माध्यमिक के स्कूल खुले हैं और बच्चों को इस भीषण सर्दी में कांपते हुए स्कूल जाना पड़ रहा है। रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य हो गया था, लेकिन सोमवार को यह औसत से कम हो गया। वहीं अधिकतम तापमान भी औसत से कम रहा।

घरों में हीटर, ब्लोअर चलते मिले तो सड़क पर लोग अलाव को घेरे रहे। सोमवार को अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री रहा। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि कोहरा घना होगा और साथ ही बारिश की आशंका है, पाला भी रात में पड़ सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *