संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Mon, 14 Oct 2024 11:42 PM IST

There was a loud scream in the ambulance, mother and child were healthy.

Trending Videos



सिढ़पुरा। विकास खंड क्षेत्र में महिला ने एंबुलेंस में बच्ची को जन्म दिया। प्रसूता विनीता कुमारी को प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस कर्मियों ने सूझबूझ और सावधानी के साथ सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा स्वस्थ हैं। गांव लोंगपुर निवासी राजीव कुमार ने अपनी पत्नी विनीता कुमारी को प्रसव पीड़ा होने पर सोमवार सुबह 5:15 बजे 102 सरकारी एंबुलेंस सेवा को कॉल किया। कुछ ही देर बाद एंबुलेंस उनके घर पर पहुंच गई। एंबुलेंस में प्रसव पीड़ा बढ़ने पर एमटी पिंकू कुमार, एंबुलेंस चालक सत्येंद्र कुमार और आशा कार्यकर्ता साधना देवी ने आवश्यक सावधानी बरतते हुए सुरक्षित प्रसव करवाया। इसके बाद जच्चा-बच्चा दोनों को सिढ़पुरा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। स्टाफ नर्स संगीता ने बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। प्रोग्राम मैनेजर शुभम सिंह, जिला प्रभारी मोहित श्रीवास्तव और विमल यादव ने एंबुलेंस कर्मियों की सराहना की।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *