{“_id”:”66db736b3489477d330790b4″,”slug”:”thieves-broke-into-a-medical-store-and-stole-lakhs-orai-news-c-224-1-ka11004-119346-2024-09-07″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: सेंध लगाकर चोरों ने मेडिकल स्टोर में की लाखों की चोरी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 07 Sep 2024 02:56 AM IST

कुठौंद। थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार रात मेडिकल स्टोर की दीवार तोड़कर घुसे चोर करीब पांच लाख का माल पार कर ले गए। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव निवासी बृजेश सोनी मदारीपुर में हाईवे किनारे मेडिकल स्टोर चलाते हैं। उसी जुकान में वह थोड़ी सी जगह में सराफा की दुकान भी किए हैं। गुरुवार रात वह मेडिकल स्टोर बंद कर घर चले गए। सुबह जब पिता ब्रजकिशोर सोनी दुकान खोलने आए तो ताला खोलते ही दुकान में सारा सामान बिखरा पड़ा और दीवार टूटी थी। चोर दुकान में रखी तिजोरी से दो लाख 32 हजार की नकदी, 700 ग्राम चांदी, सात ग्राम सोना चोरी कर ले गए थे। इसके साथ ही नौ हजार रुपये के सिक्के व करीब 95 हजार की दवायें भी ले गए।चोरी की सूचना पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम पहुंची और जांच पड़ताल कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में आक्रोश है। थानाध्यक्ष केपी सरोज का कहना है तहरीर मिली है। जांच चल रही है, जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
