
शिक्षक के घर चोरी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के बेवर में बीती रात चोरों ने परिषदीय शिक्षक के बंद मकान को अपना निशाना बनाया। देर रात चोरों ने मुख्य दरवाजे पर लगे ताले को तोड़कर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह पड़ोसियों के जागने पर घटना की जानकारी हुई। जानकारी होने पर पहुंचे शिक्षक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस तहरीर लेकर जांच में जुटी है।
इटावा रोड निवासी शिक्षक देवेंद्र सिंह यादव पुत्र धर्मवीर सिंह यादव अपने गांव अछईपुर पर गए हुए थे। शिक्षक की पत्नी मायके गई हुई थी। रात में चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर कमरे में रखी अलमारी व अन्य चीजों के ताले तोड़ दिए। इसके बाद चोर अलमारी से सोने का हार, चेन, छह अंगूठी और पेंडल सहित 12 हजार की नकदी चोरी कर ले गए।
शिक्षक की सूचना पर सुबह पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शिक्षक ने पुलिस को बताया कि चोर लगभग छह लाख से अधिक के आभूषण व नकदी चोरी ले गए हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।